बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में सड़क सुरक्षा नियमों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाने का मामला सामने आया है। हाईवे पर दौड़ती स्कॉर्पियो गाड़ियों की छत पर बैठकर हुड़दंग करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। लोगो ने पुलिस से मामले में कार्यवाही की मांग की हैं।
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो गढ़-बुलंदशहर रोड स्थित स्याना कोतवाली क्षेत्र के बरौली इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो स्कॉर्पियो गाड़ियां हाईवे पर दौड़ रही हैं और दोनों गाड़ियों की छत पर आधा दर्जन से अधिक युवक बेखौफ बैठे हुए हैं। इतना ही नहीं, कुछ युवक खड़े होकर हुड़दंग करते और वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं, जिससे उनकी और अन्य राहगीरों की जान को गंभीर खतरा बना हुआ है। हाईवे पर इस तरह स्टंट और हुड़दंग करना न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि बड़ा हादसा होने की भी आशंका रहती है। यदि अचानक ब्रेक लग जाए या गाड़ी असंतुलित हो जाए तो बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर गाड़ियों की पहचान कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
स्याना: चलती स्कॉर्पियो की छत पर बैठकर हुड़दंग मचाने वाले हुड़दंगियों का वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल
RELATED ARTICLES



