बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव क्रियावली में सड़क हादसे के बाद घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, गांव क्रियावली निवासी 18 वर्षीय गुड्डन बुगरासी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद उसे परिजनों द्वारा तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसकी मौत हो गई।
रविवार को परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद से ही गुड्डन की हालत गंभीर बनी हुई थी। तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी मातम पसर गया। इसके बाद गमगीन माहौल में परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
स्याना: सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम, गमगीन माहौल में किया अंतिम संस्कार
RELATED ARTICLES



