Monday, February 23, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी दे रहे शिक्षक का निधन, कक्षा में...

बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी दे रहे शिक्षक का निधन, कक्षा में मचा हड़कंप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर नगर स्थित गांधी बाल निकेतन विद्यालय में बोर्ड परीक्षा के दौरान 10वीं की अंग्रेजी परीक्षा की पहली पाली में ड्यूटी दे रहे एक शिक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और देखते ही देखते वह क्लास रूम में ही गिर पड़े। घटना से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही थी। इसी दौरान शिक्षक को सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत हुई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वह अचानक जमीन पर गिर पड़े। विद्यालय स्टाफ ने तुरंत उन्हें संभाला और आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, शिक्षक की मौत हृदयाघात (हार्ट अटैक) से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी और स्थानीय लोग विद्यालय पहुंच गए। विद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था की। पुलिस जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments