Sunday, March 29, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरसंदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): शादी समारोह में होने शामिल होने गई बुलंदशहर जिले के थाना बुलंदशहर देहात क्षेत्र की किशोरी अचानक से लापता हो गई। लापता किशोरी के परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उनकी 16 वर्षीय किशोरी बुलंदशहर नगर के इस्लामाबाद मोहल्ले में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गई थी। 24 मार्च की रात वह अपने कमरे से गायब थी। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी ग्यासपुर निवासी रिंकू से फोन पर बात किया करती थी। परिजनों में रिंकू पर किशोरी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments