बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र में किशोरी का पीछा कर व छेड़छाड़ का मामला सामने आया है आरोप है कि युवक किशोरी को छत पर चढ़कर भी उसे नंबर लिखकर फेंकता है। पीड़ित किशोरी ने अपने परिजनों को घटना से अवगत कराया जिसके बाद परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज की हैं।
पीड़ित किशोरी ने बताया कि एक युवक उसका पीछा करता है और घर में घुसकर छेड़छाड़ भी करता है जिससे वह बहुत परेशान है। किशोरी ने युवक की अभद्र व छेड़छाड़ की शिकायत अपने परिजनों से की। उसके बाद किशोरी के परिवारजनों ने पुलिस से संपर्क किया। खुर्जा कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोरी की तहरीर पर मामले की जांच जारी है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़
RELATED ARTICLES



