Monday, February 16, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरशादी में गए तेजिंदर उर्फ टोनी का नाले में पड़ा मिला शव

शादी में गए तेजिंदर उर्फ टोनी का नाले में पड़ा मिला शव


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद के मोहल्ला प्रभु दयाल निवासी 55 वर्षीय तेजिंदर उर्फ टोनी वर्मा की नाले में गिरने से मौत हो गई। शनिवार शाम एक शादी समारोह में शामिल होने गए तेजिंदर देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। रविवार देर रात नई मंडी के सामने स्थित नाले से उनका शव बरामद होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
आपको बता दें कि परिजनों के अनुसार, तेजिंदर वर्मा शनिवार शाम एक परिचित के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात तक घर वापस न आने पर परिवार ने फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। रविवार को पूरे दिन परिजनों और परिचितों ने उनकी तलाश की, मगर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। रविवार शाम तेजिंदर के बेटे रिंकू ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। रविवार देर रात परिजन नई मंडी क्षेत्र में तेजिन्दर की तलाश कर रहे थे। तभी सड़क किनारे नाले में जूते तैरते दिखाई दिए। शक होने पर जब जूतों को बाहर खींचा गया तो नीचे तेजिंदर वर्मा का शव फंसा मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। तुरंत शव को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कस्बा चौकी इंचार्ज आनंद कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार सिंह ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज की जा चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments