Sunday, January 18, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरअवैध वसूली और सूदखोरी के जांच करने गए उप निरीक्षक पर आरोपी...

अवैध वसूली और सूदखोरी के जांच करने गए उप निरीक्षक पर आरोपी ने किया चाकू से हमला, गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर में अवैध वसूली और सूदखोरी की शिकायत पर उप निरीक्षक लोकेंद्र कुमार मामले की जांच करने के लिए क्षेत्र में पहुंचे। जहां आरोपी ने दरोगा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उनके हाथ में चोट आई है। हमले के बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी चमन लाल उर्फ चेतन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
आपको बता दें कि भारद्वाज कॉलोनी के रहने वाले सुमित भारद्वाज ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए बताया था कि उन्होंने मोहल्ले के ही रहने वाले चमन लाल से 5.5 लाख रुपए उधार लिए थे जिसकी एवज में ब्याज सहित करीब 14 लाख रुपए चुका दिए गए हैं। इसके बावजूद, चमन लाल अब भी उनसे 19 लाख रुपए बकाया होने का दबाव बना रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। वहीं इसी कॉलोनी के ही रहने वाले दीपक शर्मा ने भी साहूकार चमन लाल उर्फ चेतन शर्मा पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाया है उनका कहना है कि व्यापार में नुकसान होने के बाद उन्होंने चमन लाल से 10 प्रतिशत मासिक ब्याज पर 1.5 लाख रूपए का कर्ज लिया था। इस कर्ज के लिए एचडीएफसी बैंक अनूपशहर का एक ब्लैंक चेक जमानत के तौर पर दिया था। इसके बाद भी दीपक शर्मा ने चमन लाल से दो लाख और फिर तीन लाख रुपए का अतिरिक्त कर्ज लिया। इन सभी कर्ज को मिलाकर हर महीने लगभग 65 हजार ब्याज बनता था जिसे वह नियमित रूप से नगद अदा करता रहा। इसके बावजूद चमन लाल और चेतन शर्मा 38 लाख रुपए की अवैध मांग कर रहा था और रकम न देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दे रहा था जिससे दीपक शर्मा सदमे में आकर अपने परिवार के साथ आत्महत्या करने की बात कहने लगा। शिकायत प्राप्त होने पर जब उप निरीक्षक लोकेंद्र कुमार मामले की जांच करने आरोपी चमन लाल शर्मा के यहां पहुंचे तो उसने दरोगा पर चाकू से वार कर जान से मारने की कोशिश की। हमले के दौरान दरोगा के हाथ में चोट आई है। पुलिसकर्मियों ने तुरंत आरोपी चमन लाल उर्फ चेतन शर्मा को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है। सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले के गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments