बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी मजदूर राजमिस्त्री द्वारा मजदूरी के पैसे मांगने पर आरोपियों ने उसके व उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। इसके बाद पीड़ित राजमिस्त्री थाने पहुंचा और मामले में तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
आपको बता दें कि पीड़ित राजमिस्त्री ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उसने गांव के ही रहने वाले शम्मी के घर पर काम किया था। मिस्त्री की मजदूरी बकाया थी। 30 मार्च को राजमिस्त्री योगेश अपनी मजदूरी लेने के लिए शम्मी के घर गया। शम्मी ने राजमिस्त्री को मजदूरी देने से साफ इनकार कर दिया। जब राजमिस्त्री ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने साथियों संग मिलकर गाली-गलौच शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई राजमिस्त्री की पत्नी बबीता के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पुलिस ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच जारी है।
मजदूरी मांगने पर आरोपियों ने मिस्त्री व उसकी पत्नी को पीटा
RELATED ARTICLES



