बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को एक जिलाबदर अपराधी मोनेश उर्फ मोनू को मौ० होली दरवाजा बैरमपुर रोड़ से गिरफ्तार किया गया। आरोपी मोनेश उर्फ मोनू शातिर किस्म का अपराधी है जिसे न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट बुलन्दशहर द्वारा 17 अक्टूबर 2025 को 06 माह के लिए जिलाबदर किया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोनेश उर्फ मोनू पुत्र रामकिशन निवासी फतिहाबाद थाना पहासू जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में थाना पहासू पर मुअसं-09/2026 धारा 3/10 30प्र0 गुण्डा अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
जिलाबदर आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
0
14
RELATED ARTICLES



