Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरनाबालिग लकड़ी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को 22 घंटे...

नाबालिग लकड़ी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को 22 घंटे में किया गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर पुलिस ने शुक्रवार को अपहृता को मात्र 22 घंटे में सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना खुर्जा नगर पर 21 जनवरी 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक अपने पडोस में रहने वाली 10 वर्ष की लडकी को बहला-फुसलाकर ले गया हैं। इस सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर थाना खुर्जा नगर पर मुअसं- 43/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना खुर्जा नगर पुलिस द्वारा अथक परिश्रम करते हुए करीब 200 सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये तथा आस पास के लोगो व मुखबिर की सूचना के आधार पर लडकी को मात्र 22 घंटे में सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नकुल पुत्र स्व० दिले सिंह निवासी प्रीत विहार कॉलोनी थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में थाना खुर्जा नगर पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments