बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी पुलिस ने रविवार को अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत को एक अभिसूचना के आधार पर बैंक से बैग चोरी करने वाले एक शातिर चोर गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को 30,000/- रूपए नकद, एक पैन कार्ड, एक डेबिट कार्ड, एक आधार कार्ड व एक नाजायज चाकू बरामद हुआ है। पकडे गए आरोपी की पहचान अफेन्दर भोगिया पुत्र अफीमलाल निवासी ग्राम बाजनी प्रकाशनगर थाना व जनपद दतिया (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। थाना छतारी पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।
बैंक से बैग चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से नकदी समेत अन्य सामान बरामद
RELATED ARTICLES



