बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में ड्यूटी से लौटकर घर आए युवक की बाइक को अज्ञात व्यक्ति ने मंगलवार की रात में आग के हवाले कर दिया। जब उसने सुबह देखा तो बाइक जलकर राख हो चुकी थी जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
पीड़ित आदेश का कहना है कि युवक वह रोजाना की तरह ड्यूटी से लौटकर घर आया था। उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की और खाना खाकर सो गया। सुबह जब वह बाहर निकला तो उसकी बाइक पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। घटना को देखकर परिजन और ग्रामीण हैरान रह गए। आशंका जताई जा रही है कि रात के अंधेरे में किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर बाइक में आग लगाई, जिससे कुछ ही देर में बाइक पूरी तरह जल गई। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आग लगाने वालों का पर्दाफाश किया जाएगा।
घर के बाहर खड़ी बाइक हुई जलकर राख
RELATED ARTICLES



