Friday, February 27, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरपांचवें दिन मुड़ाखेड़ा नहर से बरामद हुआ 22 वर्षीय धर्मेंद्र का शव

पांचवें दिन मुड़ाखेड़ा नहर से बरामद हुआ 22 वर्षीय धर्मेंद्र का शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के धमेड़ा कीरत निवासी 22 वर्षीय धर्मेंद्र का शव पांचवें दिन खुर्जा के मुड़ाखेड़ा गंग नहर से बरामद हुआ है। शव को देख परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की गहन जांच कर रही है।
आपको बता दें कि परिजनों का आरोप है कि रविवार को धमेड़ा कीरत निवासी धर्मेंद्र अपने कुछ दोस्तों के साथ वलीपुरा गंग नहर पर गया था वहां सभी दोस्तों ने मिलकर शराब पार्टी की जिसके बाद धर्मेंद्र को उसके दोस्तों ने नहर में धक्का दे दिया। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने सर्च ऑपरेशन अभियान चलाया और धर्मेंद्र की तलाश में जुटी रही। पांचवें दिन गुरुवार को धर्मेंद्र का शव खुर्जा के मुड़ाखेड़ा इलाके में नहर से बरामद हुआ। सीओ सिटी प्रखर पांडेय का कहना है कि शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments