Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedAHAAR NEWS || आहार खबरखेत में नीम के पेड़ से लटका मिला किसान मजदूर का शव

खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला किसान मजदूर का शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहार क्षेत्र के गांव बढपुरा में मंगलवार की सुबह मजदूर किसान का शव खेत में फंदे से लटका मिला। शव देख ग्रामीणों के होश उड़ गए उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें कि मृतक मजदूर किसान की पहचान 32 वर्षीय जोगेंद्र गांव बढपुरा के रूप में हुई है। सोमवार की शाम उनका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद मृतक जोगेंद्र कहीं चला गया था। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर काम करने गए तब उन्होंने चंद्रराज के खेत में मजदूर किसान जोगेंद्र का शव नीम के पेड़ से लटका देखा। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments