बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के रसूलपुर रिठौरी सूखे रजवाहे के पास एक किसान का शव पड़ा मिला। शव को देख राहगीरों में हड़कंप मच गया जिन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया हैं। शव की पहचान थाना सिकंदराबाद के गांव बुटैना के रहने वाले धीरेन्द्र सिंह के रुप में हुई हैं। पुलिस द्वारा शुरुआती जांच में दुर्घटना की आशंका जताई जा रही हैं। पुलिस ने शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
रजवाहे के पास पड़ा मिला किसान का शव
0
70
RELATED ARTICLES



