नवविवाहित युवक का जंगल में मिला शव, परिवारजनों में कोहराम
बुलंदशहर डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के डिबाई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घुसराना में उस समय हड़कंप मच गया। जहां गांव के जंगल में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान 22 वर्षीय भूपेन्द्र पुत्र अजीत सिंह निवासी घुसराना हरि सिंह के रूप में की गई है। शव के गले में रस्सी बंधी हुई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। परिवारजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस को घटनास्थल से कुछ महत्वपूर्ण चीजे भी मिले है जिसके आधार पर पुलिस ने जांच बढ़ा दी है।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।
परिजनों ने बताया कि भूपेन्द्र की दो माह पहले ही शादी हुई थी। वह नोएडा में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। गुरुवार की रात उसके फोन पर किसी की काल आई जिसके बाद वो घर से निकल गया। जहां सुबह उसका शव गांव के जंगल में पड़ा मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस द्वारा कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन, आपसी संबंधों और सभी संभावित पहलुओं के तहत जांच की जा रही है।
नवविवाहित युवक का जंगल में मिला शव, परिवारजनों में कोहराम
RELATED ARTICLES