बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना रामघाट क्षेत्र के गांव परिहावली में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक महिला के पति का कहना है कि शनिवार की दोपहर करीब दस बजे अपने ही घेर में महिला का शव फंदे से लटका मिला। घर में किसी भी प्रकार का कोई क्लेश नहीं हुआ था। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
घेर में फंदे से लटका मिला महिला का शव
0
41
- Tags
- Bulandshahr
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES



