Sunday, January 18, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरकब्रिस्तान के निकट दलदल में फंसा मिला महिला का शव

कब्रिस्तान के निकट दलदल में फंसा मिला महिला का शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव कसेरकला कब्रिस्तान के निकट बुधवार की शाम एक महिला का शव मिला। शव को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली निरीक्षक रवि रतन सिंह ने बताया कि शव की पहचान धर्मपुर चौकी क्षेत्र के गांव गोविंदपुर निवासी आशिया पत्नी आसिफ के रूप में हुई है। महिला का शव दलदल में फंसा हुआ था। शव लगभग दो दिन पुराना लग रहा है। वही एक पैर को जानवर द्वारा खाया हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments