बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव कुटवाया में गंग नहर के पुल में शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे एक युवक का शव अटका मिला। शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में ले लिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की आयु करीब 40 वर्ष हैं। शरीर में पहचान संबंधी कोई निशान नहीं हैं। युवक के शव की शिनाख्त के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।
गंग नहर के पुल में अटका मिला युवक का शव
RELATED ARTICLES