Monday, September 15, 2025
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरपूर्व भाजपा ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी का बिस्तर पर लहूलुहान अवस्था में...

पूर्व भाजपा ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी का बिस्तर पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के जाहिदपुर कला निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी का शव सोमवार की सुबह बिस्तर पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद चौधरी के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि खुर्जा के जाहिदपुर स्थित दुकान के पीछे ही उनका मकान है। मकान के बिस्तर पर लहूलुहान अवस्था में उनका शव पड़ा मिला। पड़ोसियों ने बताया कि जब वह सुबह देर तक नहीं उठे तो पड़ोसियों ने खिड़की से झाँककर देखा तो उनका शव खून से सना हुआ था। जानकारी के अनुसार, विनोद चौधरी खुर्जा-जेवर क्षेत्र से ब्लॉक प्रमुख रह चुके है। उनके खिलाफ कई मामले दर्ज थे। 15 साल पहले हत्या के मामले में उन्हें उम्रकैद की सजा भी हुई थी। वह घर में अकेले रहते थे उनकी पत्नी व बच्चे दिल्ली में रहते है। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर को सील कर दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments