बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के छोटा वास निवासी लापता युवक का शव गुरुवार की सुबह गांव के पास ही कुएं से बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक का शव देख बिलख-बिलखकर रोने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर एसएसपी, एसपी देहात समेत भारी पुलिस बल तैनात है।
आपको बता दें कि 17 वर्षीय किशोर अनमोल 29 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था जिसके बाद परिजनों ने किशोर की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। मामले में पुलिस ने किशोर के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया और उसकी तलाश में जुट गई। गांव के पास ही जंगल में कुएं से गुरुवार की सुबह लापता किशोर 17 वर्षीय अनमोल का शव बरामद हुआ। कुएं में पड़ा शव देख ग्रामीण दंग रह गए और मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही बुलंदशहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसपी देहात समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
चार दिन बाद जंगल में कुएं से बरामद हुआ लापता किशोर का शव
RELATED ARTICLES



