बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव रतनपुर के पास अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में वैगनार गाड़ी सड़क किनारे खाई में पलट गई। गाड़ी में सवार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
औरंगाबाद थाना प्रभारी रामनारायण सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में गाड़ी खाई में पलटी
RELATED ARTICLES



