Wednesday, April 8, 2026
HomeFeaturedARANIA NEWS || अरनिया खबरदबंगों ने दंपति को पीटा

दबंगों ने दंपति को पीटा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र के गांव गंगावली में दबंगों द्वारा दंपति के साथ मारपीट करने व जान से करने के धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचे और मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की।
आपको बता दें कि गांव गंगावली के रहने वाले पीड़ित गिरिराज सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उनका पुत्र दूध देकर घर आ रहा था। तभी दबंगों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसे पीटने की कोशिश की। युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर घर की ओर भागा तो दबंग भी उसका पीछा करते हुए घर आ गए। दबंगों ने दंपति को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इतना ही नहीं दंपति को दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments