Wednesday, March 25, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरग्रामीण की मौत से मचा हड़कंप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

ग्रामीण की मौत से मचा हड़कंप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव देहरा में एक 60 वर्षीय ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
आपको बता दें कि कोतवाली प्रभारी ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम देहरा निवासी 60 वर्षीय राकेश की मौत की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मृतक राकेश काफी समय से लकवा (पैरालिसिस) की बीमारी से ग्रस्त था और घर पर ही रह रहा था। पुलिस ने बताया कि एहतियातन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण सामने आएगा। ग्रामीण की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments