Sunday, January 18, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरक्रिसमस के अवसर पर तेजी से बढ़ रही केक की मांग

क्रिसमस के अवसर पर तेजी से बढ़ रही केक की मांग


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): क्रिसमस आने वाला है। ऐसे में केक की मांग बढ़ गई है। केक के बढ़ते कारोबार से मुनाफे की मिठास बिखर रही है। दुकानों पर ग्राहक अपने पसंद की डिजाइन और फ्लेवर वाले केक ऑर्डर कर रहे हैं। बाजारों में 400 रुपए से लेकर 1500 रुपए प्रति किलो केक अलग-अलग वैरायटी में उपलब्ध है।
आपको बता दें कि क्रिसमस का पर्व 25 दिसंबर को मनाया जाता है। क्रिसमस पर केक का अपना अलग ही क्रेज है, ईसाई समुदाय के हर घर में इस दिन केक अवश्य काटा जाता है। लोग एक किलोग्राम से लेकर पांच किलोग्राम तक के केक ऑर्डर कर रहे हैं। केक की बढ़ती मांग को देखते हुए बाजारों में केक की कीमत भी बढ़ गई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments