बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र में गढ़ स्टेट हाईवे स्थित पैट्रोल पंप के पास बुद्धवार की सुबह गड्ढे में वृद्ध का शव पड़ा मिला। शव को देख लोगों में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के मुहं और हाथ पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गड्ढे में पड़ा मिला वृद्ध का शव
RELATED ARTICLES



