बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के गांव बड़ौदा में शुक्रवार को पूर्व पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर तमंचे के बल पर महिला को जबरन ले जाने की कोशिश की। ग्रामीणों के विरोध करने पर आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसका फुटेज अब तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से करीब छह माह पहले सामाजिक समझौते के बाद तलाक हो चुका था। इसके बावजूद पूर्व पति अपने साथियों के साथ गांव पहुंचा और महिला को जबरन अपने साथ ले जाने लगा। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी महिला को खींचते हुए दिखाई दे रहा हैं। आरोप है कि दबंगों ने मौके पर मौजूद महिलाओं की ओर तमंचा तानकर धमकाया और दहशत फैलाने की कोशिश की। घटना के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विरोध किया। भीड़ जुटती देख दबंग हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही चोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
पूर्व पति ने तमंचे के बल पर अपने साथियों संग महिला को लें जाने की कोशिश, सीसीटीवी आया सामने
RELATED ARTICLES



