बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): 15वें वित्त आयोग के तहत जनपद बुलंदशहर की तीन नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों को शासन ने रुकी हुई दोनों किस्त जारी कर दी है। टाइड और अनटाइड फंड के तहत 20.12 करोड़ रुपए दिए गए हैं जिनमें से 12.26 करोड रुपए से सड़कों में नालियों का निर्माण किया जाएगा जिसे लोगों को आने जाने में सुविधा मिलेगी। वहीं 7.86 करोड रुपए से पेयजल आपूर्ति के लिए कराए जाएंगे जिससे लोगों को साफ पेयजल मिलेगा। इस धनराशि से कराए जाने वाले कार्यों के प्रस्ताव डीएम की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली बैठक में स्वीकृति के लिए रखे जाएंगे। डीएम से स्वीकृति मिलने के बाद ही विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।
निकायवार मिली धनराशि निकाय
टाइड ग्रांट
अनटाइड ग्रांट
खुर्जा
7,12,65,930
4,75,10,615
डिबाई
1,71,55,110
1,14,36,739
स्याना
1,86.64.500
1,24,42,999
बीबीनगर
46,58,010
31,05,340 बुगरासी
68,81,520
45,87,680
ककोड़
39,76,350
26,50,900
कुल
12,26,04,420
7,86,28,933
एडीएम प्रशासना डा. प्रशांत कुमार ने बताया कि शासन ने छह निकायों को रुकी हुई किस्त जारी की है। इसके बाद विकास कार्यों के प्रस्ताव बनाने के आदेश नगर निकायों के अधिकारियों को दिए हैं। डीएम की स्वीकृति के बाद विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ शुरू कराया जाएगा।