बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेला जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर साबित हुआ। इस मेले में कुल 162 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न निजी कंपनियों में नौकरी के लिए किया गया जिससे युवाओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 11 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और आईटीआई उत्तीर्ण कुल 225 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कर भाग लिया। चयन प्रक्रिया के बाद कंपनियों ने 162 योग्य अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए चयनित किया।
अपर जिलाधिकारी ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को एक ही मंच पर बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन लगातार किए जाएंगे। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी धर्मवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ प्रधानाचार्य सुशील कुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल और प्रबंधक विजेंद्र दत्त शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया।
रोजगार मेले से चमकी 162 युवाओं की किस्मत, निजी कंपनियों में मिला रोजगार
RELATED ARTICLES



