Monday, March 16, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरदबंगों ने युवक को लोहे की रॉड से पीटा

दबंगों ने युवक को लोहे की रॉड से पीटा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में कुछ दबंगों ने सोमवार की सुबह एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और युवक को दबंगों के चुंगल से छुड़ाया। स्थानीय लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के पिता ने मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments