बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली क्षेत्र में दबंग के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। दबंगों ने अपनी दबंगई दिखाते हुए पड़ोसी के मकान की बनी दीवार को तोड़ दिया। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर दबंगों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में दबंग हाथ में हथोड़ा लिए एक घर के बनी दीवार को तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। जब महिला ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उनके तथा उनकी पुत्री के साथ मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि दबंग आए दिन उन्हें परेशान करते रहते हैं। पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए दबंगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
दबंगों ने एक महिला के मकान की बनी दीवार को तोड़ा
RELATED ARTICLES