बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): “ऑपरेशन मुस्कान” के अन्तर्गत थाना डिबाई पुलिस द्वारा 01 गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद किया गया। गुरुवार को एक महिला ने थाना डिबाई पर सूचना दी कि उसका पांच वर्षीय भतीजा घर के बाहर खेल रहा था, जो कहीं चला गया है। इस सूचना पर थाना प्रभारी डिबाई द्वारा तत्काल टीम गठित कर बच्चे की तलाश शरू की गयी। थाना डिबाई पुलिस टीम द्वारा अथक परिश्रम करते हुए गुम हुए बच्चे को मात्र 03 घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
मात्र 03 घंटे में गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
RELATED ARTICLES



