बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में दिवाली पर सफर करने वालों को इस बार रोडवेज की ओर से बड़ी राहत मिलने वाली है। त्योहार के सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बुलंदशहर डिपो प्रशासन ने दिल्ली रूट पर बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। यही नहीं, 16 अक्तूबर से डिपो से अतिरिक्त बसों का संचालन भी शुरू किया जाएगा।
एआरएम परमानंद ने बताया कि दिवाली से पूर्व यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। इस बार दिल्ली रूट पर सर्वाधिक बसें चलाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को सफर में किसी तरह की परेशानी न हो। सभी बसों के फेरे भी बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक यात्रियों को निगम की बसों में यात्रा का मौका दिया जाएगा। इसके साथ ही दिवाली पर रोडवेज कर्मियों के अवकाश पर भी रोक लगा दी गई है। सभी कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे ताकि त्योहार के दौरान परिवहन व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
बुलंदशहर डिपो से दिल्ली रूट पर बढ़ेंगे बसों के फेरे, 16 अक्तूबर से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू
RELATED ARTICLES