बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के शिवाला वार्ड स्थित प्राचीन चामड़ मंदिर में हो रही चोरी के बाद मंदिर के पुजारी ने मंदिर के गेट पर एक नोटिस चस्बा किया है जिस पर लिखा है चोर पंखा वापस कर दें और अपनी गलती के लिए भगवान के दरबार में प्रायश्चित करें। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि मंदिर के महंत राजकुमार अवस्थी का कहना है कि मंदिर में यह दूसरी चोरी है। इस बार चोरों ने मंदिर से पंखा चोरी कर लिया। दो माह पूर्व मंदिर में चोरी हुई थी। पुजारी ने तंग आकर मंदिर के बाहर एक पोस्टर चस्बा कर दिया जिस पर लिख दिया कि चोर मंदिर का पंखा वापस कर दे और अपने गलती की माफी मांग ले। देवी मां उसे माफ कर देगी। थाना प्रभारी का कहना है कि अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
पुजारी ने मंदिर के बाहर पोस्ट चस्बा कर चोरों से पंखा वापस करने की अपील की
RELATED ARTICLES



