Wednesday, October 15, 2025
HomeFeaturedARANIA NEWS || अरनिया खबरबारिश के बाद गिरी घर की छत, दो मासूम बच्चे घायल

बारिश के बाद गिरी घर की छत, दो मासूम बच्चे घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र के गांव हिसारा में रविवार रातभर हुई बारिश के बाद हरेंद्र सिंह के पुराने मकान की छत सोमवार की सुबह अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय घर में परिवार मौजूद था। मलबे के नीचे दबकर उनकी सात वर्षीय बेटी गौरी और पांच वर्षीय बेटा शिवा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को मलबे से बाहर निकाला। घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही है।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments