Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरएक सप्ताह से निमोनिया बुखार से पीड़ित थी किशोरी, इलाज के दौरान...

एक सप्ताह से निमोनिया बुखार से पीड़ित थी किशोरी, इलाज के दौरान तोड़ा दम


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र के गांव खाद मोहननगर की रहने वाली निमोनिया बुखार से पीड़ित 16 वर्षीय किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार दोपहर इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाते समय किशोरी ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
आपको बता दें कि मामला स्याना क्षेत्र के गांव खाद मोहननगर निवासी दीपचंद की 16 वर्षीय पुत्री स्वाति पिछले एक सप्ताह से निमोनिया से पीड़ित थी। परिजन उसे डीएम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार करा रहे थे। रिश्तेदार बबली के अनुसार, सोमवार से स्वाति की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। मंगलवार सुबह चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर बताते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन स्वाति को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां से भी उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। हालांकि मेरठ ले जाने से पहले ही स्वाति ने एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments