बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना पुलिस ने गुरुवार को ऑनलाइन ठगी किए गए कुल 1000/- रूपए पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराए। रूपए वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
आपको बता दें कि 12 मार्च 2026 को विक्रम सिंह निवासीगण थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर के साथ 1000/- रुपए की ऑनलाइन ठगी की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना स्याना पर प्रार्थना पत्र दिया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना स्याना साइबर हैल्प डेस्क द्वारा अथक परिश्रम करते हुए आज गुरुवार को पीड़ित के 1000/- रुपये खाते में वापस कराये गये। आवेदक द्वारा थाना स्याना पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
ऑनलाइन ठगी के रुपए पाकर पीड़ित का खिला चेहरा
RELATED ARTICLES



