Thursday, March 26, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरमहिला ने एसएसपी से शिकायत कर ससुर पर लगाए गाली-गलौच, धमकी देने...

महिला ने एसएसपी से शिकायत कर ससुर पर लगाए गाली-गलौच, धमकी देने व ड्रग्स बेचने के आरोप


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने ससुर के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई हैं। महिला ने ससुर पर गाली-गलौच, अभद्र भाषा का प्रयोग व धमकी देने व ड्रग्स बेचने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।
आपको बता दें कि देवीपुरा-2 की रहने वाली महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह अपने पति पीयूष पांडेय के साथ मकान में रहती हैं। वह जिस मकान में रहते हैं उसमें उनके ससुर का भी हिस्सा हैं। महिला का आरोप हैं कि उनके ससुर राधा कृष्ण पांडेय गाली-गलौच करते हैं और विवाद पैदा करते हैं। 21 जनवरी 2026 को ससुर ने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस दौरान ससुर ने उनकी दो वर्षीय बेटी के बारे में आपत्तिजनक बाते भी कही। महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि उनके ससुर का आपराधिक इतिहास भी रहा हैं और वह पहले जेल भी जा चुके हैं। महिला ने ससुर पर ड्रग्स बेचने का भी आरोप लगाया हैं। नगर कोतवाली धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments