Saturday, February 7, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरआज(23 जनवरी)शाम 6 बजे होगा ब्लैक आउट, रहेगी बिजली गुल

आज(23 जनवरी)शाम 6 बजे होगा ब्लैक आउट, रहेगी बिजली गुल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती 23 जनवरी 2026 की शाम 6 बजे जनपद बुलंदशहर सहित प्रदेश के सभी 75 जनपदों में शाम 6 बजे से 6:10 मिनट तक के लिए बिजली गुल हो जाएगी परन्तु घबराने की ज़रूरत नही है, क्योकि यह ब्लैक आउट मॉक ड्रिल के लिए है। इस वक्त इंवर्टर,जनरेटर आदि भी आप बंद कर दें। यह सब आपकी सुरक्षा के लिए है।
जनपद में माॅक ड्रिल की सभी तैयारिया पूरी कर ली गई है। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी हेतु सायरन ध्वनित किये जाने, सायरन बजते ही प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद कर ब्लैक आउट किये जाने तथा नागरिकों द्वारा शरण लेने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया जाएगा। इसके अलावा हवाई हमला समाप्त होने पर ऑल क्लियर सायरन ध्वनित किया जाएगा, मॉक ड्रिल में अग्निशमन विभाग, स्काउट गाइड वालंटियर्स, टियर्स, नागरिक सुरक्षा, स्वयं सेवकों, एनसीसी वालंटियर्स द्वारा छोटी आग बुझाने, घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देने, गंभीर रूप से घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाने एवं ध्वस्त भवनों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा मॉक ड्रिल में नागरिक सुरक्षा कोर, पावर कारपोरेशन, पुलिस विभाग अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, स्काउट गाइड, राजस्व विभाग, आपदा मित्रो का सहयोग रहेगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments