Sunday, April 12, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरडॉ0 अम्बेडकर जयंती पर मेरठ रेंज में रहेगी पुलिस की कड़ी चौकसी

डॉ0 अम्बेडकर जयंती पर मेरठ रेंज में रहेगी पुलिस की कड़ी चौकसी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): डा.भीमराव अंबेडकर जयन्ती पर मेरठ रेंज के जनपद हापुड, बुलन्दशहर,मेरठ व बागपत में पुलिस के कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।कानून व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के जनपदो में कुल 23 जोन, 79 सैक्टर एवं 59 QRT बनाई गई है, जिनमें 07 अपर पुलिस अधीक्षक, 22 सीओ, 98 निरीक्षक, 722 उ0नि0, 1070 मु0आ0, 1648 आरक्षी एवं 778 हो0गार्ड/ पीआरडी व 04 कम्पनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है।
मेरठ रेंज में डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं की कुल संख्या – 650 है जिनमें जनपद मेरठ में 265, बुलन्दशहर में 282, बागपत में 20 एवं हापुड में 83 प्रतिमाएं स्थापित हैं। जनपद मेरठ में 182, बुलन्दशहर में 194, बागपत में 07 एवं हापुड में 99 शोभायात्राएं निकाली जाना प्रस्तावित हैं तथा जनपद मेरठ में 151, बुलन्दशहर में 65, बागपत में 36 एवं हापुड में 33 माल्यार्पण/ व भण्डारा के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं । शोभायात्रा के मार्ग में पडने वाले संवेदनशील स्थान/ हॉटस्पॉट – 86 , जिनमे जनपद मेरठ मे 20, बुलनदशहर मे 39 व हापुड़ मे 27 हॉटस्पॉट चिन्हित किये गये हैं। अम्बेडकर जयन्ती पर होने वालो कार्यक्रमो के सफल आयोजन हेतु परिक्षेत्र की सभी जनपदीय पुलिस द्वारा पीस कमेटी/ धर्मगुरु/ शांति समिति/ संभ्रान्त व्यक्तियो के साथ 123 , अन्य विभाग जैसे नगर निगम, स्वास्थ्य, विद्युत आदि के साथ 113 एवं आयोजको/ संयोजको के साथ 123 गोष्ठियाँ आयोजित की गई है। बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती दिनांक 14.04.2026 को मनायी जायेगी। डीआईजी रेंज मेरठ कलानिधि नैथानी ने कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के सभी जनपद प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments