Sunday, April 5, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरबंद मकान का ताला तोड़ चोर गहने व नकदी लेकर हुए फरार

बंद मकान का ताला तोड़ चोर गहने व नकदी लेकर हुए फरार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव सेठा में एक बंद पड़े मकान को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोर मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और घर में रखे लाखों रुपए के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर गए। घटना के दौरान परिजन हापुड़ जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे।
आपको बता दें कि गांव सेठा के रहने वाले गुलजार ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने साले की शादी में हापुड़ जिला आए हुए थे। घर के बाहरी हिस्से में उनके बुजुर्ग माता-पिता सो रहे थे, जबकि मुख्य गेट का ताला लगा हुआ था। देर रात चोरों ने बंद मकान का फायदा उठा लिया और मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने कमरों में रखे सेफ, अलमारी और बेड को खंगाल और उसमें रखे लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण व हजारों रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। शनिवार की सुबह जब बुजुर्ग पिता नमाज पढ़ने के लिए जागे तो घर का सारा सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलने ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ सिकंदराबाद भास्कर मिश्रा ने बताया कि मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments