Tuesday, March 17, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरशोरूम का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए 3.18 लाख की नकदी व...

शोरूम का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए 3.18 लाख की नकदी व ब्रांडेड कपड़े


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के अंसारी चौक से रोडवेज बस अड्डा रोड पर स्थित मैक्स फैशन शोरूम को चोरों ने रविवार की देर रात अपना निशाना बना लिया। इस दौरान चोर गल्ले का ताला तोड़कर 3.18 लाख रूपए नकद व ब्रांडेड कपड़े चोरी कर फरार हो गए। सोमवार सुबह जब शोरूम मालिक ने दुकान खोली तो सारा सामान बिखरा देख उसके होश उड़ गए। शोरूम मालिक ने मामले से पुलिस का अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पीड़ित शोरूम मालिक ने थाने में तहरीर देते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि देवीपुर प्रथम निवासी पंकज अग्रवाल ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि रविवार की रात करीब दस बजे प्रतिदिन की तरह वह अपना शोरूम बंद कर घर चले गए। जब सोमवार की सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। पीड़ित ने जब दुकान का जायजा लिया तो दुकान की सीढ़ियों के नीचे वाले गेट का लॉक टूटा हुआ था। वहीं ऊपर लगे लोहे के भारी गेट को भी औजार से मोड़ दिया गया था। चोरों ने गल्ले का ताला पेचकस से तोड़ा और उसमें रखी करीब 3.18 लाख रूपए की नकदी चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने इसके साथ ही शोरूम में रखी महंगी साड़ियां, सूट और अन्य कीमती ब्रांडेड कपड़े भी चोरी कर लिए। पीड़ित ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा चेक किया। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments