बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव चित्सोना अल्लीपुर में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को अपना निशाना बना लिया। इस दौरान चोर घर में रखी लाखों रुपए की नकदी व जेवरात चोरी कर फरार हो गए। परिजनों में मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की हैं। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।
आपको बता दें कि परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वारदात के दौरान परिवार के सदस्य एक प्रसूता को लेकर अस्पताल गए हुए थे। इसी बीच चोरों ने घर को अपना निशाना बना लिया और घर में रखी नकदी व जेवरात चोरी कर भाग गए। पुलिस का कहना हैं कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं।
बंद पड़े मकान से चोरों ने उड़ाई लाखों रुपए की नकदी व जेवरात, रिपोर्ट दर्ज
RELATED ARTICLES



