Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरमंदिर से पांच घंटे व एक त्रिशूल ले उड़े चोर, मुकदमा दर्ज

मंदिर से पांच घंटे व एक त्रिशूल ले उड़े चोर, मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के गांव अरनिया मंसूरपुर में स्थित राधा कृष्ण मंदिर को गुरुवार की रात चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोर मंदिर से पांच पीतल के घंटे और एक त्रिशूल चोरी कर फरार हो गए। मामले में ग्राम प्रधान ने तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि गांव अरनिया मंसूरपुर के ग्राम प्रधान अतेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे तो उन्हें मंदिर में घंटे और त्रिशूल गायब मिले जिसके बाद श्रद्धालुओं को मंदिर में चोरी होने की आशंका हुई उन्होंने मामले से ग्रामीण और पुलिस को अवगत कराया। जब छानबीन की गई तो मंदिर से तीन 21 किलोग्राम का घंटा, एक 16 किलोग्राम व एक 11 किलोग्राम का घंटा और एक त्रिशूल गया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments