बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र में चोरों ने बेखौफ होकर एक बंद मकान को निशाना बना लिया। इस दौरान चोर घर में रखी 1.80 लाख रुपये नकद और कीमती जेवरात चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए मामले में कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि पीड़ित किसी कार्य से अलीगढ़ गए हुए थे, इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर लौटने पर चोरी की जानकारी होते ही पीड़ित ने थाना छतारी में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।
बंद मकान को चोरों ने बनाया अपना निशाना, नकदी व जेवरात लेकर हुए चोर फरार
RELATED ARTICLES



