Saturday, February 7, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरज्वेलर्स की दुकान में लूट का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों समेत...

ज्वेलर्स की दुकान में लूट का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों समेत एक बाल अपचारी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी पुलिस ने ज्वेलर्स की दुकान में लूट का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों व एक अपचारी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पुनीत तोमर पुत्र प्रदीप तोमर निवासी ग्राम बराल थाना गुलावठी जनपद बुलंदशहर, देवेश तेवतिया पुत्र सतेन्द्र तेवतिया निवासी ग्राम ढहर की मडैया थाना गुलावठी जनपद बुलंदशहर, प्रवेन्द्र सिरोही पुत्र नरेन्द्र सिरोही निवासी ग्राम सैदपुर थाना बी०बी० नगर जनपद बुलंदशहर तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को पांच मोबाइल (एक लूटा गया व चार अन्य), दो जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक गाड़ी बरामद हुई है।
आपको बता दें कि अपर पुलिस अधीक्षक शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम द्वारा ज्वैलर्स की दुकान में लूट का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों सहित एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा 15 जनवरी 2026 को थाना गुलावठी क्षेत्रान्तर्गत सिंघल ज्वैलर्स की दुकान में लूट का प्रयास किया व दुकान स्वामी कुनाल सिंघल का मोबाइल छीन कर ले गये थे तथा इसी दौरान आरोपियों का एक तमंचा ज्वैलर्स की दुकान पर ही छूट गया था। इस सम्बन्ध में थाना गुलावठी पर मुअसं-22/26 धारा 309(6),317(2),3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना गुलावठी पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments