Friday, March 6, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरमस्जिद पर लाइट लगाने को लेकर हवाई फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार

मस्जिद पर लाइट लगाने को लेकर हवाई फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के गांव नगला खेड़ा में गुरुवार की दोपहर मस्जिद पर लाइट लगाने को लेकर हुए विवाद में अचानक हवाई फायरिंग हो गई जिससे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। वहीं तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, गांव नगला खेड़ा में गुरुवार की दोपहर मस्जिद पर लाइट लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में डर का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना पहासू पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गांव में फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments