Saturday, February 7, 2026
HomeFeaturedCHOLA NEWS || चोला खबरफर्जी फर्म बनाकर करीब 01 करोड़ 22 लाख रुपये की जीएसटी चोरी...

फर्जी फर्म बनाकर करीब 01 करोड़ 22 लाख रुपये की जीएसटी चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह को फर्जी फर्म बनाकर करीब 01 करोड़ 22 लाख रुपये की जीएसटी चोरी करने वाले तीन आरोपियों (दो पुरुष व एक महिला) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा कूटरचित प्रपत्र तैयार कर थाना ककोड़ क्षेत्रान्तर्गत जेवर रोड़ पर Tanu Enterprises नाम की फर्जी फर्म बनाकर वर्ष 2025-2026 में कुल 12185878.36/-(एक करोड़ इक्कीस लाख पचासी हजार आठ सौ अट्हत्तर) रुपये की राजस्व क्षति कारित की गयी है। इस सम्बन्ध में थाना ककोड़ पर मुअसं-471/25 धारा 338/336(3)/340(2)/318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के नेतृत्व में एसआईटी (SIT) का गठन किया गया। जिसके दौरान एसआईटी, साइबर क्राइम टीम एवं थाना चोला पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से प्रभावी कार्यवाही की गई। शुक्रवार की सुबह थाना चोला पुलिस द्वारा फर्जी फर्म बनाकर करीब 01 करोड़ 22 लाख रुपये की जीएसटी चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों पवन व विवेक को नंगलाबंशी अण्डरपास से गिरफ्तार किया गया तथा महिला आरोपी कु० तनु को गांव गांगरौल से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों द्वारा पूछताछ में बताया गया है कि थाना ककोड़ क्षेत्रान्तर्गत जेवर रोड़ पर एक दुकान M/S K2 Auto Nation फर्म के नाम पर रजिस्टर्ड थी। उसी पते पर उनके द्वारा रेंट डीड (Rent Deed) पर दुकान मालिक के फर्जी हस्ताक्षर किए गये एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर Tanu Enterprises नाम की फर्जी फर्म बनाई गई तथा फर्जी फर्म से बिना किसी वास्तविक माल की आपूर्ति के केवल कागजों पर इनवर्ड सप्लाई दिखाकर लगभग ₹1.22 करोड़ (12,185,878.36) की बोगस ITC क्लेम की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन भाटी पुत्र उदयवीर सिंह निवासी ग्राम नगला बंशी थाना चोला जनपद बुलन्दशहर, विवेक शर्मा पुत्र धीरेन्द्र कुमार शर्मा निवासी महमूदपुर वीछट थाना ककोड़ जनपद बुलन्दशहर तथा कुमारी तनु पुत्री कमल किशोर निवासी ग्राम गाँगरौल थाना चोला जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 01 लैपटॉप (ASUS कम्पनी), 01 डेस्कटॉप, 02 सीपीयू, 01 प्रिंटर, 01 कीबोर्ड, 01 आईपैड (APPLE कम्पनी) व 01 वाईफाई राउटर, 03 मोबाइल फोन (भिन्न-भिन्न कम्पनी) तथा बैंक से सम्बन्धित कागजात व 01 बैग बरामद हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना चोला पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। विवेचना के दौरान कुछ अन्य व्यक्तियों का अपराध में संलिप्त होना प्रकाश में आया है जिनकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments