Wednesday, February 11, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरगैंगस्टर में वांछित दो महिला समेत तीन गिरफ्तार

गैंगस्टर में वांछित दो महिला समेत तीन गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना साइबर क्राइम पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में एवं अपर पुलिस अपराध नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को गैंगस्टर में वांछित तीन शातिर आरोपियों को उनके मस्कन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी थाना साइबर क्राइम पर पंजीकृत मुअसं- 02/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के निरन्तर प्रयास किए जा रहे थे। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुर्तजा सोलंकी उर्फ मुर्तजा खान उर्फ मुर्तजा जफर पुत्र मुस्तफा सोलंकी निवासी चार छाता उपर कोट थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर, जीनत पत्नी मुर्तजा सोलंकी उर्फ मुर्तजा खान उर्फ मुर्तजा जफर तथा आसमा पत्नी हसरत अली निवासिनी नजीमपुरा भूड थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments