बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद की पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के लुटेरे बदमाश हैं। जिनके द्वारा 03 मार्च 2026 को थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्रान्तर्गत शक्ति धर्म कांटे पर एक मुर्गा व्यापारी से रूपयों का बैग लूटने की घटना कारित की गई थी जिसके सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राबाद पर मुअसं-211/26 धारा 309 (4) बीएनएस पंजीकृत है।
आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को स्वाट टीम व थाना सिकन्द्राबाद पुलिस द्वारा 03 शातिर लुटेरो को लूटे गए 1.30 लाख रूपए नकद, घटना में प्रयुक्त गाड़ी व अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रितेश कुमार पुत्र सतीश राय निवासी ग्राम इनायतपुर पठौरी जनपद समस्तीपुर बिहार (हाल पता जी-30 बिशनपुरा, नोएडा सेक्टर 58), यशेन्द्र धौबी पुत्र लाल सिंह निवासी ईरोरा, थाना महोबकंठ जनपद महोबा (हाल पता जी-30 बिशनपुरा, नोएडा सेक्टर 58) तथा चाँद रांगड पुत्र विरासत निवासी बोदरा थाना किठौर जनपद मेरठ (हाल पता जी-30 बिशनपुरा, नोएडा सेक्टर 58) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
तीन शातिर लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे, कब्जे से नकदी समेत अन्य सामान बरामद
RELATED ARTICLES



